Online Test | व्यावसायिक क्रियाओं का वर्गीकरण | 11th Business studies chapter 2
व्यावसायिक क्रियाएँ आर्थिक गतिविधियाँ हैं जो लाभ कमाने के उद्देश्य से की जाती हैं। इन्हें मुख्य रूप से उद्योग (Industry) और वाणिज्य (Commerce) में वर्गीकृत किया जाता है।
टेस्ट क लिए लिंक : यहाँ क्लिक करें
टेस्ट की तैयारी के लिए विडियो 👇
व्यावसायिक क्रियाएँ आर्थिक गतिविधियाँ हैं जो लाभ कमाने के उद्देश्य से की जाती हैं। इन्हें मुख्य रूप से उद्योग (Industry) और वाणिज्य (Commerce) में वर्गीकृत किया जाता है।
उद्योग क्या हैं?
उद्योग वे क्रियाएँ हैं जिनमें कच्चे माल को तैयार माल में परिवर्तित किया जाता है। इन्हें तीन मुख्य प्रकारों में बाँटा जाता है: प्राथमिक उद्योग, द्वितीयक उद्योग और तृतीयक उद्योग।
प्राथमिक उद्योग: प्राकृतिक संसाधनों का सीधा दोहन, जैसे खनन (निकालने वाले उद्योग) और कृषि (आनुवंशिक उद्योग)।
द्वितीयक उद्योग: तैयार माल का निर्माण या संयोजन, जैसे विनिर्माण उद्योग (फैक्ट्री उत्पादन) और निर्माण उद्योग (भवन निर्माण)।
तृतीयक उद्योग: सेवाएँ प्रदान करना, जैसे परिवहन, बैंकिंग और संचार।
व्यापार सहायक क्रियाएँ
ये व्यापार को सुगम बनाने वाली सेवाएँ हैं। प्रमुख सहायक क्रियाएँ निम्नलिखित हैं:
परिवहन: वस्तुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना।
भंडारण: वस्तुओं का संग्रहण (भंडारगृह)।
बैंकिंग: वित्तीय सहायता और भुगतान।
बीमा: जोखिम से सुरक्षा।
संचार: सूचना आदान-प्रदान।
विज्ञापन: उत्पाद की जानकारी और प्रचार।
अन्य: शेयर बाजार, ग्राहक सेवा।
No comments:
Post a Comment